ON THE DOT
Sunday, April 19, 2026
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home Articles

ख़ामोशी को दस्तक देती  खुर्शीद की पुस्तक

आदित्य तिक्कू।।

by On The Dot
November 15, 2021
Reading Time: 1 min read
0 0
0
ख़ामोशी को दस्तक देती  खुर्शीद की पुस्तक

Image Courtesy: Google

शारुख खान की एक प्रसिद्ध फिल्म “मैं हूँ ना” का एक सीन है जिस में एक आतंकी कहता है हम दोनों एक जैसे है। शारुख खान कहता है अगर एक जैसे होते तो तुम यहाँ ज़िंदा नहीं होते।

ISIS एक ऐसा आतंकवादी संगठन है, जो अब तक दुनियाभर में 8 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका है।  साल 2014 से 2018 के बीच इस कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ने दुनिया के 29 देशों में करीब 150 आतंकवादी हमले किए, जिनमें 2 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। बोको हरम ने भी पिछले 6 साल में एक हजार से ज्यादा आतंकवादी हमले किए, जिसमें 10 हजार लोगों की जान चली गई। ऐसे संगठनों से हिंदुत्व की तुलना  कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में की है।  जिसकी वजह से विश्व  में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बहुत नाराज हैं  पर अभी तक किसी ने सलमान खुर्शीद को धमकी नहीं दी है की जान से मार देंगे । कानून का सहारा ले कर  कम्प्लेन जरूर की है।  सोचिये इस्लाम समर्पित संगठन होने के बाद भी किसी ने इस्लाम को आतंकी कह दिया होता तो असुरक्षित लोगो ने कितनी सड़के बंद कर दी होती औंर शोर मच गया होता।
ISIS और बोको हरम के आतंकवादियों की कई तस्वीरें सामने आती रही हैं।   जिसमें आतंकवादी इस्लामिक जिहाद के लिए हत्या तक कर देते हैं।  खुर्शीद की नई पुस्तक आई है, जिसका शीर्षक है।”Sunrise Over Ayodhya. Nationhood In Our Times” इस पुस्तक के Chapter Number Six, The Saffron Sky में लिखा है कि ‘साधु-संत जिस सनातन धर्म और Classical Hinduism को जानते हैं, उसे किनारे करके हिंदुत्व के ऐसे वर्जन को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो हर पैमाने पर ISIS और बोको हरम जैसे जेहादी इस्लामिक संगठनों के राजनीतिक रूप जैसा है। ‘
सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस में पहले भी कई मौकों पर ये बात कह चुके हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।  साल 2013 में भी उन्होंने इसी तरह का एक बयान दिया था।  और फिर वर्ष 2018 में भी उन्होंने ये कहा था कि इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ना सही नहीं होगा। हां -. शायद इसलिए हिंदुत्व से जोड़ दिया।

भारत में ये बहस बहुत पुरानी है कि हिंदुत्व को हिन्दू धर्म से जोड़ कर देखा जाए या इसे एक विचार तक सीमित माना जाए। माना जाता है कि हिंदुत्व शब्द का पहली बार इस्तेमाल साल 1892 में बंगाल के मशहूर साहित्यकार चंद्रनाथ बसु ने अपनी एक पुस्तक में किया था।   इसे हिन्दू धर्म के सांस्कृतिक महत्व से जोड़ कर बताया था।   उनके बाद साल 1923 में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर ने इस शब्द को लोकप्रिय बनाया और हिंदुत्व नाम से एक पुस्तक भी लिखी। साल 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने भी हिन्दू धर्म और हिंदुत्व के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू धर्म और हिंदुत्व जीवन व्यतीत करने का एक मार्ग है और इसकी तुलना कट्टरता से करना एक मिथ्या या दोष होगा। अदालत ने ये भी कहा था कि इसके विपरीत, हिंदुत्व शब्द का प्रयोग मत निरपेक्षता को प्रोत्साहन देने के लिए किया जाना चाहिए।

RELATED STORIES

Strait of Hormuz Tensions Rise: Indian Tanker Attacked, Iranian Ambassador Summoned

Iranian Firing on Indian Ships Raises Questions Over Ties

April 19, 2026
Aamir Hamza, senior Lashkar-e-Taiba leader, shot by unknown attackers in Lahore

Gunmen Strike in Lahore: LeT’s Amir Hamza Shot in Brazen Targeted Attack

April 17, 2026

देश में मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हिन्दू धर्म और हिंदुत्व के खिलाफ काफी दुष्प्रचार होता रहा है।  साल 2013 में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि भारत में हिंदू आतंकवाद है।  तब कांग्रेस के कई नेताओं ने इसका समर्थन भी किया था। सलमान खुर्शीद ने तो 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद ये कहा था कि इस एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के लिए सोनिया गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे ।  वहीं, आज खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से जोड़ कर एक और नया विवाद खड़ा करने का एक और असफल प्रयास है। हिन्दू सलमान खुर्शीद जैसा हो ही नहीं सकता अन्यथा ऐसी तुलना करने का प्रयास ही नहीं  करता कोई अल्पज्ञान का  महारथी।

Tags: #aDITYa_TIKKU#Antardwand#Article#लेखAditya TikkuSalman khurshidSunrise Over Ayodhya. Nationhood In Our Timesआदित्य तिक्कू
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

© 2020 ON THE DOT

No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In