ON THE DOT
Thursday, April 30, 2026
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home Lifestyles

सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी हो सकता है सफल

by On The Dot
December 4, 2020
Reading Time: 1 min read
0 0
0
सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी हो सकता है सफल

Image Courtesy: Google

अपने लक्ष्य को पाने के लिए व्यक्ति को पैसे की नहीं बल्कि हिम्मत और सच्चे इरादे की जरूरत होती है। मोदीनगर की रहने वाली नीता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दरअसल, लॉकडाउन ने नीता के पति की नौकरी छीन ली। घर मे आर्थिक संकट गहरा गया, लेकिन नीता ने घर न बैठकर कुछ करने की ठानी। गांव की ही बृजेश देवी से प्रेरित होकर बिजली बिल वसूली प्रोत्साहन योजना से जुड़कर बिजली बिल वसूली करने लगीं।

खुद के साथ आसपास के क्षेत्र की 30 से अधिक महिलाओं को जोड़ लिया। इसी का नतीजा रहा कि खुद का जीवन स्तर तो सुधरा ही, साथ ही 30 से अधिक महिलाओं का जीवन भी नीता ने संवार दिया।

मोदीनगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी नीता गोस्वामी के पति दीपक गोस्वामी गाजियाबाद के एक शोरूम पर काम करते थे। लॉकडाउन के कारण नीता के पति दीपक की नौकरी चली गई। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी। पति नौकरी जाने से असहाय हो गए तो बच्चे भी बदतर हालात में जीने को मजबूर हो गए।

RELATED STORIES

Make Summer Vacation Memorable and Productive for Children

Make Summer Vacation Memorable and Productive for Children

April 30, 2026
Narasimha Form: When the Divine Transcends All Boundaries

Narasimha Form: When the Divine Transcends All Boundaries

April 30, 2026

पति और बच्चों की पीड़ा देख नीता ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि काम के लिए घर की दहलीज लांघी। गांव की ही बृजेश देवी से काम करने की हिम्मत मिली। नीता को विद्युत निगम की बिजली बिल वसूली प्रोत्साहन योजना की जानकारी हुई तो वह इससे जुड़ गईं।

नीता ने अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल वसूलने शुरू कर दिए। शुरू में नीता को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे – धीरे नीता के काम की गति तेज हो गई। नीता ने अपने साथ आसपास के इलाके की 30 से अधिक महिलाएं जोड़ लीं।

इन महिलाओं के सहयोग से नीता रोजाना 80 से 100 बिल तक वसूलने लगी। गाँव मे प्रधान के सहयोग से कैम्प लगाकर बिजली बिल वसूली का कार्य किया जाने लगा। रोजाना एक हजार से लेकर 1500 रुपए तक पूजा कमाने लगीं।

नीता की मेहनत से उसके घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो गई। पति को भी नीता के प्रयास से दूसरी जगह नौकरी मिल गई। अब नीता और उनके पति दोनों मिलकर घर की स्थिति सुधारने में जुट गए हैं। नीता के साथ जुड़ी अन्य महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई। वह भी नीता के साथ काम करके अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं।

सीख-
-नीता की कहानी से पहली सीख यह मिलती है कि समय कितना भी कठिन क्यों न हो आपकी मेहनत आपको सफलता की राह पर ले ही जाती है।
-अपने लक्ष्य को पाने के लिए व्यक्ति को पैसे की नहीं बल्कि हिम्मत और सच्चे इरादे की जरूरत होती है।
-कोई भी काम मुश्किल नहीं होता बस उसे करने के लिए आपको पूरी ईमादारी से मेहनत करने की जरूरत होती है।

Tags: Dream BigNo HasteSuccess MantraSuccess Rules
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

© 2020 ON THE DOT

No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In