ON THE DOT
Friday, June 26, 2026
  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home Lifestyles

आज बसंत पंचमी के दिन बन रहा चतुष्ग्रही योग

by On The Dot
February 16, 2021
Reading Time: 1 min read
0 0
0
आज बसंत पंचमी के दिन बन रहा चतुष्ग्रही योग

आज बसंत पंचमी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक यह पर्व जनवरी या फरवरी माह में पड़ता है। इस साल बसंत पंचमी 16 फरवरी (मंगलवार) यानी आज है।

ऐसी मान्यता है कि आज के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। इस साल बसंत पंचमी के दिन चतुष्ग्रही योग बन रहा है। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र व शनि चार ग्रह शनि की राशि मकर में चतुष्ग्रही योग बना रहे हैं। मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान रहेंगे।

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?

RELATED STORIES

Mawa Kachori: A Royal Rajasthani Sweet Filled with Tradition and Rich Flavours

Mawa Kachori: A Royal Rajasthani Sweet Filled with Tradition and Rich Flavours

June 26, 2026
Jyeshtha Purnima 2025: A Day of Divine Giving

Nirjala Ekadashi: A Festival of Discipline, Devotion, and Inner Purification

June 26, 2026

बसंत पंचमी के दिन इस दो खास संयोग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन रवि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। बसंत पंचमी के पूरे दिन रवि योग रहेगा। जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। 16 फरवरी को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि लगेगी, जो कि अगले दिन यानी 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में पंचमी तिथि 16 फरवरी को पूरे दिन रहेगी। इस दिन 11.30 से 12.30 के बीच अच्छा मुहूर्त है।

बसंत पंचमी पूजा विधि-

1. मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
2. अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित करें।
3. अब पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को अर्पित करें।
4. मां सरस्वती की वंदना का पाठ करें
5. विद्यार्थी चाहें तो इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत भी रख सकते हैं।

बसंत पंचमी व्रत कथा-

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सृष्टि के रचनाकार भगवान ब्रह्मा ने जब संसार को बनाया तो पेड़-पौधों और जीव जन्तुओं सबकुछ दिख रहा था, लेकिन उन्हें किसी चीज की कमी महसूस हो रही थी। इस कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने कमंडल से जल निकालकर छिड़का तो सुंदर स्त्री के रूप में एक देवी प्रकट हुईं। उनके एक हाथ में वीणा और दूसरे हाथ में पुस्तक थी। तीसरे में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में था। यह देवी थीं मां सरस्वती। मां सरस्वती ने जब वीणा बजाया तो संस्सार की हर चीज में स्वर आ गया। इसी से उनका नाम पड़ा देवी सरस्वती। यह दिन था बसंत पंचमी का। तब से देव लोक और मृत्युलोक में मां सरस्वती की पूजा होने लगी।

बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

1. बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
2. इस दिन अपशब्दों व झगड़े से भी बचना चाहिए।
3. बसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।
4. बसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।
5. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।
6. बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।
7. इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। संभव हो तो पीले वस्त्र पहनने चाहिए।
8. बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।
9. बसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।

2

  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

© 2020 ON THE DOT

No Result
View All Result
  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In