ON THE DOT
Saturday, April 18, 2026
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home Lifestyles

पैरों की खूबसूरती रखें बरकरार

Written by: Anita Chauhan

by On The Dot
June 2, 2021
Reading Time: 1 min read
0 0
0
पैरों की खूबसूरती रखें बरकरार

Image Courtesy: Google

पैरों की खूबसूरती पर अगर आप ध्यान नहीं देती तो बता दें ये भी बहुत ही जरूरी चीज़ है। क्योंकि पैर पर भी प्रदूषण, धूल का अटैक होता है और धीरे-धीरे इसकी खूबसूरती और नमी खोती जाती है। तो सैलून जाने की जगह हफ्ते में एक बार खुद से घर पर ही इसका ट्रीटमेंट करें इन स्टेप्स के साथ।

फुटबाथ है जरूरी

पैरों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए हफ्ते में एक बार पैरों को अच्छे से जरूर धोएं। अच्छे से वॉश का मतलब है एक टब में गुनगुना पानी लें और इसमें शैंपू या बॉडी वॉश कुछ भी लेकर, उसकी कुछ बूंदें और साथ ही तेल की भी कुछ बूंदें मिलाएं, 20 मिनट के लिए पैरों को इसमें भिगोएं और फिर ब्रश की मदद से रगड़ कर साफ कर लें।

RELATED STORIES

Exploring the World Made Simple: 56 Visa-Free Countries for Indians

Exploring the World Made Simple: 56 Visa-Free Countries for Indians

April 18, 2026
Akshaya Tritiya: Rituals and Offerings for Blessings of Lakshmi and Kuber

Akshaya Tritiya: Rituals and Offerings for Blessings of Lakshmi and Kuber

April 18, 2026

अप्लाई करें फुटमास्क

पैरों को साफ करने के बाद फुटमास्क भी अप्लाई करना चाहिए। मास्क बनाने के लिए केला, नींबू का रस और नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। पैरों को इससे अच्छी तरह से कवर कर लें। कम से कम 20 मिनट लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से वॉश कर लें।

नेल्स को समय समय पर काटें

पैरों के नेल्स को काटना और फाइल करना भी जरूरी है। अगर आप लंबे नेल्स रखना चाहती हैं, तो आपको डेली इनको साफ करते रहना चाहिए। साथ ही हर हफ्ते पैरों से नेल पेंट हटाएं फिर नया शेड लगाएं। उसी के ऊपर कोटिंग करने की गलती न करें क्योंकि इससे नेल्स खराब होने लगते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर है फायदेमंद

पैरों में बहुत ज्यादा पसीना आने से फंगल इंफेक्शन जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। इससे बचने के लिए एप्पल साइडर विनेगर फुट बाथ काफी हेल्पफुल होता है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लीजिए और इसमें कुछ एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदे मिक्स कर दीजिए, इसके बाद पैरों को थोड़ी देर उसमें डालकर बैठ जाइए, लेकिन अगर आपके पैर पर खुले घाव या कट है तो इससे बचें।

पैरों की करें स्क्रबिंग

जिस तरह से फेस की स्क्रबिंग करने से डेथ स्किन सेल्स दूर होती है। उसी तरह से पैरों की स्क्रबिंग करने से डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिलता है। इसके लिए दो टेबलस्पून ब्राउन शुगर और दो टेबलस्पून जैतून का तेल मिलाएं। इसके बाद पैरों को ठंडे पानी से वॉश करें और इसके पेस्ट से पैरों पर कम से कम दस मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद पैरों में फुटक्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं।

Tags: Beauty tipsfoot carehome remediesLifestyle
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

© 2020 ON THE DOT

No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In