हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार 12 अप्रैल 2021, को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। साल 2021 में पड़ने वाली ये पहली और अंतिम सोमवती अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में अमावस्या पड़ती है।
आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व…
सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त
अमावस्या प्रारम्भ- 11 अप्रैल 2021 सुबह 06:03 बजे से
अमावस्या समाप्त- 12 अप्रैल 2021 सुबह 08:00 बजे तक
सोमवती अमावस्या का महत्व
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस पावन दिन पितरों का तर्पण करने से उनका विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व होता है।
- सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
- इस पावन दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ होता है।
सोमवती अमावस्या पूजा- विधि
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। संभव हो तो इस दिन पवित्र नदियों में स्ना करें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत करें। सोमवती अमावस्या के व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है।
- भगवान शिव की अराधना कर उन्हें भोग लगाएं।
- भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की आरती करें।
- इस दिन आप दिनभर ऊॅं नम: शिवाय का जप भी कर सकते हैं।