ON THE DOT
Saturday, April 18, 2026
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home Headlines

‘भारत और चीन लद्दाख गतिरोध पर नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा’

by On The Dot
January 1, 2021
Reading Time: 1 min read
0 0
0
सीमा पर 6 माह में जो स्थिति देखी है, वह चीनी कार्रवाई का परिणाम है

बीजिंग:चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रबंधन को मजबूत किया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए उनके बयान के अंशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है। उन्होंने कहा कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ वार्ता कायम रखने का इच्छुक है।

तान ने कहा कि समान लक्ष्य की दिशा में भारत से भी चीन के साथ मिलकर काम करने, कोर कमांडर स्तर की बैठकों में बनी सहमति को क्रियान्वित करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव को कम करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की उम्मीद है। मई में शुरू हुए गतिरोध के समाधान के लिए भारत और चीन कई दौर की सैन्य तथा कूटनीतिक स्तर की वार्ता कर चुके हैं।

RELATED STORIES

India-China Diplomatic Talks Review Border Situation

India, China Hold First Bilateral SCO Talks After Ladakh Tensions Ease

April 18, 2026
Iran Accuses US of Striking Water Plant, Supply to 30 Villages Hit

Iran Rejects Trump’s Claim, Says ‘Our Uranium Isn’t Going Anywhere’

April 18, 2026
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

© 2020 ON THE DOT

No Result
View All Result
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In