ON THE DOT
Wednesday, June 10, 2026
  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
SUBSCRIBE
No Result
View All Result
  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home Lifestyles

सर्दियों में नहीं सेंक पा रहे हैं धूप तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनाएं ये उपाय

by On The Dot
December 2, 2020
Reading Time: 1 min read
0 0
0
सर्दियों में नहीं सेंक पा रहे हैं धूप तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनाएं ये उपाय

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी होता है। शरीर में मौजूद विटामिन डी इम्यूनिटी मजबूत बनाने रखने के साथ वायरल संक्रमण से भी बचाने का काम करता है। व्यक्ति सूर्य की रोशनी से लगभग 80 प्रतिशत तक  विटामिन डी ग्रहण कर सकता है। लेकिन अक्सर यह देखा गया है कि कई कारणों से लोग धूप नहीं सेंक पाते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। जो हड्डियों के कमजोर होने की सबसे बड़ी वजह है। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की परेशानी है और आप धूप नहीं सेंक पाते हैं तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनाएं ये उपाय।

संतरा-
संतरे में विटामिन सी और डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर सर्दियों में आप किसी वजह से धूप नहीं सेंक पा रहे हैं तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में ऑरेंज जूस को शामिल कर सकते हैं।

मशरूम-
मशरूम का नियमित सेवन करने से हमारी जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत विटामिन डी हमें मिल जाता है, जो विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त होता है। इतना ही नहीं मशरूम में मौजूद कई पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करते हैं, जिससे व्यक्ति सर्दी-जुकाम से भी दूर रहता है।

RELATED STORIES

Lychee Sharbat: A Refreshing Summer Drink Full of Natural Sweetness

Lychee Sharbat: A Refreshing Summer Drink Full of Natural Sweetness

June 10, 2026
Month of Miracles: Worship Lord Shiva This Sawan Starting July 11

Sawan 2026: A Sacred Journey of Devotion and Purification

June 10, 2026

अंडे-
अंडे का सफेद भाग प्रोटीन-पैक के रूप में जाना जाता है जबकि अंडे की जर्दी विटामिन डी का भंडार है। विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए सर्दियों में अंडे का सेवन करें।

बादाम-
बादाम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बादाम में मौजूद विटामिन डी आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाने में मददगार है। बादाम के दूध में विटामिन-डी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही इनके विकास में मदद करती है।

मछली-
मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। खास तौर पर ट्यूना और सैल्मन जैसी मछली खाना आपकी हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये आपके शरीर में विटामिन डी की एक तिहाई मात्रा की आपूर्ति कर देती है।

2

  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

© 2020 ON THE DOT

No Result
View All Result
  • Headlines
  • Articles
  • Lifestyles
  • Stories
  • ON THE DOT TO
  • Hindi
  • About us
  • Contact

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In